13 साल की लड़की के साथ दो सगे भाइयों ने किया रेप लड़की बनी मां।

13 साल की उम्र में लड़की बनी माँ जब उसका बेटा 27 का हुआ तो माँ को दिलाया इंसाफ। 

13 साल की लड़की से दो सगे भाइयों ने कई दिनों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह लड़की मां बन गई और 13 साल की उम्र में उसने एक बेटे को जन्म दिया। 




मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है अब से 28 साल पहले 1994 में एक 12 साल की लड़की अपनी बड़ी बहन और बहनोई  के घर शाहजहांपुर मे रहती थी। लड़की की बहन प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जाती थी और बहनोई सरकारी नौकरी करता था। बहन बहनोई दोनों ही सुबह ही अपने निर्धारित समय पर काम पर चले जाते थे। 

बहन बहनोई के घर के पास ही दो सगे भाई रहते थे एक का नाम था मोहम्मद रजी और दूसरे का नकी हसन। इन दोनों भाइयों की नजर 12 साल की लड़की पर होती है और एक दिन मौका पाकर जब लड़की घर में अकेली होती है तो बड़ा भाई मोहम्मद रजी घर में घुसता है और लड़की को दबोच कर उसका रेप करता है और फिर बड़े भाई को लड़की के घर से निकलते देखकर छोटा भाई नकी हसन भी लड़की के घर में घुस जाता है और वह भी उसका बलात्कार करता है। 
जब लड़की के बहन बहनोई दोनों घर से चले जाते थे तभी यह दोनों भाई घर में घुस जाते थे और 12 साल की लड़की के साथ 1 साल तक गैंगरेप करते रहे। 

13 साल की उम्र में लड़की हुई प्रेग्नेंट। 

लड़की की उम्र 12 साल की थी लड़की में इतनी समझ भी नहीं थी और दोनों भाइयों द्वारा उसका एक साल गैंगरेप किया जाता और लड़की को धमकाया जाता है कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो हम तुम्हें जान से मार देंगे लड़की डर जाती है और अपने साथ हुए अत्याचार को सहती रहती है और घर में किसी को नहीं बताती। 

कुछ महीनों बाद एक दिन अचानक लड़की की तबीयत बिगड़ने लगती है बड़ी बहन लड़की को डॉक्टर के पास ले जाती है जहाँ डॉक्टर बताते हैं लड़की 6 महीनों से गर्भवती और उसके पेट में बच्चा पल रहा है जब यह बात बड़ी बहन सुनती है तो वह डॉक्टर से कहती है लड़की की शादी नहीं हुई है किसी ने उसके साथ यह घिनौनी हरकत की है बड़ी बहन डॉक्टर से लड़की का abortion(गर्भपात) करने के लिए कहती है डॉक्टर इसके लिए मना कर देते हैं और कहते हैं समय ज्यादा हो चुका है अगर लड़की का गर्भपात किया तो उसकी जान जा सकती हैं। 

फिर बहन लड़की को लेकर घर आ जाती है और फिर बहन बहनोई दोनों बहुत प्यार से लड़की से पूछते हैं ऐसा किसने किया है तुम्हारे साथ तो लड़की रोते हुए सारी बाते बता देती है की पड़ोस में रहने वाले दोनों भाईयो ने उसके साथ ये सब किया है तो लड़की का बहनोई गुस्से में दोनों भाई के घर जाता है और कहता है तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी साली के साथ यह घिनौंना काम करने की  लेकिन दोनों भाई दबंग होने की वजह से बहनोई को डरा धमका कर कहते हैं तुम वापस अपने घर चले जाओ नही तो हम तुम्हारी पत्नी और तुम्हे और तुम्हारी साली तीनो को जान से मर देगे। बहनोई डर जाता है और बापस घर आकर अपनी पत्नी से कहता है इस समस्या से कैसे निकलेंगे अगर तुम्हारे मायके वालों को पता चला तो मेरी जिंदगी खराब हो जायेगी। 

कुछ महीनों बाद लड़की के बेटे का जन्म होता है और बहन बहनोई इस बच्चे को एक दंपत्ति जिनके बच्चे नहीं होते हैं उन्हें यह बच्चा दे देते हैं और फिर लड़की की शादी दूसरी जगह कर देते हैं। कुछ समय बीत जाने के बाद लड़की के पति को उसके साथ हुए बलात्कार के बारे में पता चल जाता है और उसका पति उसे तलाक ले कर अलग हो जाता है। 

दूसरी तरफ लड़की ने जिस बच्चे को जन्म दे कर जिस पति पत्नी को अपना बच्चा दिया था वो जैसे जैसे बड़ा होता है पड़ोस के लोग उसे नाजायज कह कर ताने देने लगे जिससे लड़के को पता चल जाता है की जिनके साथ वह रह रहा है वह उसके असली माता पिता नहीं है और फिर वह अपने असली माता पिता के बारे में पूछता है जिसके बाद वह अपनी माँ को ढूँढ लेता है और फिर माँ से अपने पिता के बारे में पूछता है माँ उसे अपने साथ हुए सभी जुल्म और अत्याचार के बारे में बता देती है। 

28 साल बाद बेटे ने अपने माँ के बलात्कारियों को सजा दिलाई। 



जब बेटा 27 साल का हो जाता है तो उसे जब उसकी माँ के साथ हुए जुल्मों का पता चलता है तो वह अपनी माँ को इंसाफ दिलाने के लिए अपनी माँ के साथ कानून का सहारा लेता है जिसके बाद 28 साल बाद गैंग रेप करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है और दोनों भाइयों में से एक बड़ा भाई मो.रजी पुलिस की गिरफ्त मे आ जाता है जिसके बाद 27 साल के बेटे और रजी दोनों का डीएनए कराया जाता है जो मैच हो जाता है जिसके बाद पुलिस आरोपी मोहम्मद रजी से पूछताछ करती है जिसके बाद मोहम्मद रजी अपना गुनाह कबूल कर लेता है। बता दे अब दोनों भाईयो की उम्र 50 और 48 साल की हो गयी है बड़े भाई को जेल भेज दिया गया है जबकि छोटा भाई नकी हसन अभी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.