चीन कर रहा है अंतरिक्ष मे खेती लेकिन क्यों और कैसे?

चीन के बैज्ञानिक क्यों और कैसे कर रहे हैं अंतरिक्ष मे खेती? 




बता दे कि चीन की इतनी बड़ी आबादी के लिए चीन के बैज्ञानिको ने फसल जल्दी और ज्यादा से ज्यादा तैयार करने का एक अनोखा तरीका निकाल है जिससे फसल कम समय में बहुत अच्छी और ज्यादा फसल तैयार हो सकेंगी। जिससे चीन की बड़ती आबादी के लिए भोजन की जरूरतों को पूरा करने में बहुत बड़ी मदद मिलती हैं। 

चीन के बैज्ञानिक फसल के बीजो को करते हैं अंतरिक्ष में तैयार। 

चीन में उगाई जाने वाली फसल गेहूँ की तरह ही होती हैं जिसको चीन में लुयूआन 502 नाम से जाना जाता है। चीन में यह है सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली दूसरी फसल है। 
इस फसल को अंतरिक्ष में तैयार किये गए बीजो से उगाया जाता है। 
यह बीज पृथ्बी से करीब 340 किमी ऊपर आंर्बिट में तैयार किये जाते हैं। 



अंतरिक्ष में कैसे तैयार किये जाते है बीज। और क्या खास होता है इन बीजो में? 

इन बीजो को बैज्ञानिक हमारे गृहों की परिक्रमा करने वाले अंतरिक्ष यान और अंतरिक्ष स्टेशनों पर उगाते हैं। बैज्ञानिको को कुछ समय के लिए फसल के बीजो को अंतरिक्ष में भेजने से फसलो की नई किस्मों को विकसित करने मे मदद मिलती है। अंतरिक्ष में निम्न गुरुत्वाकर्षण वातावरण में इनके D N A में सूचम्  परिवर्तन किये गए। जिससे इनकी फसलो मे नयी विशेषताएँ पैदा हुई। जिससे यह फ़सल सूखे को अधिक बरदास करने और कुछ बीमारियों के लिए इसे प्रतिरोधी बना दिया। 

अंतरिक्ष में भेजे गए बीज माइक्रो ग्रेविटी मे रहते हैं वहा वह बड़े पैमाने पर कॉस्मिक किरणों का सामना करते हैं जो पौधों के विकास और परिवर्तन की क्रिया को बहुत ज्यादा गतिशील कर देते हैं इस प्रक्रिया को स्पेस म्यूटेजेनेसिस नाम से जाना जाता है। 

इस प्रक्रिया से पौधे या तो बहुत तेजी से बढ़ते हैं या फिर उन्हें कम पानी की आवश्यकता होती है। जब इन बीज को अंतरिक्ष से वापस पृथ्वी पर लाया जाता है तो इनका सावधानी पूर्वक परीक्षण किया जाता है। 
और इन्हें नई नस्ल की प्रक्रिया से गुजारा जाता है ताकि लोकप्रिय फसलों की किश्मे तैयार किये जा सके। चीन इसके अलावा और भी दर्जनों बीजों को अंतरिक्ष में उगा चुका है। 

चीन चावल और मीठी लाल मिर्च के बीज को भी अंतरिक्ष में भेज चुका है जिससे चीन में बहुत अच्छी फसल तैयार हुई थी। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.